मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे संगीतकार हिमेश रेशमिया,कहा कभी यहां आने का मौका मिले तो जरूर आएं

प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे संगीतकार हिमेश रेशमिया,कहा कभी यहां आने का मौका मिले तो जरूर आएं

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया शुक्रवार को दिल्ली के प्रमुख टूरिज्म स्मारक प्रधानमंत्री संग्रहालय में गए. इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हिमेश रेशमिया ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “मैं बहुत आनंदित हूं. मुझे इस बात की खुशी है कि यहां पर आने का अवसर मिला. यहां मौजूद लोगों और माहौल के साथ जो कनेक्शन है, उसे महसूस किया जा सकता है. जो भी यहां पर अभी तक नहीं आया है, अगर उसे यहां पर आने का मौका मिले, तो वो जरूर आए. प्रधानमंत्री संग्रहालय में आकर लोगों को देश की संस्कृति के साथ एक जुड़ाव महसूस होगा.

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “बहुत अच्छा लगा कि हिमेश रेशमिया यहां पर समय निकालकर आए. आधुनिक टूरिज्म मॉन्यूमेंट्स में से एक प्रधानमंत्री संग्रहालय है. इसी तरह कर्तव्य पथ, अमृत उद्यान और अंबेडकर सेंटर भी हैं. ये सभी नए भारत के पर्यटन स्थल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इनका निर्माण किया है. ये सभी आधुनिक दिल्ली की पहचान बन चुके हैं. हमारी सरकार का लक्ष्य है कि जो लोग भी दिल्ली आए, वो यहां पर जरूर आए.”

दिल्ली टूरिज्म मैप और देश के टूरिज्म मैप पर इन आधुनिक पर्यटन स्थलों का निर्माण किया गया है, जहां पर हमारी संस्कृति, सभ्यता और इतिहास है. यहां पर भविष्य का दर्शन भी होगा. हम टूरिस्ट को आगे बढ़ाने के लिए इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.

Share This
अगला लेख → कितनी सीटों पर जीतेंगे प्रशांत किशोर? खुद ने कर दी भविष्यवाण…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun