मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

250 परसेंट डिविडेंट देने जा रही यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

250 परसेंट डिविडेंट देने जा रही यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

बाजार खबर – IT सर्विस कंपनी WIPRO लिमिटेड ने FY26 की पहली तिमाही में धुआंधार परफॉर्मेंस के बाद अपने शेयरहोल्डर्स के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर दिया है. कंपनी के बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है. इसके लिए 28 जुलाई, 2025 का रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, डिविडेंड का भुगतान 15 अगस्त, 2025 को या उससे पहले किया जाएगा.

कंपनी ने कहा, 28 जुलाई, 2025 (रिकॉर्ड डेट) तक कंपनी के शेयरहोल्डर्स को 2 रुपये की फेस वैल्यू हर विप्रो शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. यानी कंपनी 250 परसेंट फाइनल डिविडेंड अपने निवेशकों को देने जा रही है. कंपनी के तोहफ से इंवेस्टर्स खुश हो गए हैं. इसी के साथ गुरुवार को विप्रो के शेयर 0.7 परसेंट की मामूली गिरावट के साथ 260 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ.

आईटी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के जून क्वॉर्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है. अप्रैल-जून की तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.87 परसेंट बढ़कर 3,336.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विप्रो ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 3,036.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था.

इस दौरान कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 22,134.6 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के 21,963.8 करोड़ रुपये से 0.78 परसेंट की मामूली बढ़त को दर्शाता है. पहली तिमाही के नतीजे पर बात करते CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनि पल्लिया ने कहा, ”व्यापक आर्थिक अनिश्चितता से प्रभावित तिमाही में क्लाइंट ने इफिशिएंसी और किफायत को प्राथमिकता दी. उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने उनके साथ मिलकर काम किया. इसी का नतीजा है कि दो मेगा डील सहित 16 बड़े सौदे हुए. पिछली तिमाही की गति को आगे बढ़ाते हुए एक और मजबूत पाइपलाइन के सहारे हम दूसरी छमाही में अच्छी पोजीशन हासिल करने की स्थिति में है.”

Share This
अगला लेख → प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे संगीतकार हिमेश रेशमिया,कहा कभी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun