प्रयागराज स्टेशन पर पटरी से उतरी सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. गाज़ीपुर सिटी से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) जा रही सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज रेलवे जंक्शन के बाहर पटरी से उतर गई। ट्रेन के अचानक पटरी से उतर जाने से अंदर बैठे यात्री घबरा गए। अधिकारियों का कहना है कि किसी को चोट नहीं आई है. हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रयागराज जंक्शन के आउटर पर हुआ। इसी दौरान ट्रेन का इंजन और उसके पीछे का जेनरेटर पटरी से उतर गया. देखने वाली बात ये होगी कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ.
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि गाज़ीपुर सिटी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के पास पटरी से उतर गई. घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. सभी यात्री सुरक्षित हैं. हादसे के तुरंत बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
ट्रेन में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं
सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से अंदर बैठे यात्री घबरा गए। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस रूट पर सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. बता दें, इससे पहले रविवार को आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा हुआ था. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए