मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

फाइटर पायलट के रोल में दिखेंगी कंगना रनौत,दिसंबर में शुरू होगी ‘तेजस’ की शूटिंग

फाइटर पायलट के रोल में दिखेंगी कंगना रनौत,दिसंबर में शुरू होगी ‘तेजस’ की शूटिंग

मुंबई – अपनी बात को मुखर होकर रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत नए फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और ऐसे ही एक नई फिल्म की झलक आज कंगना ने दिखाई. कंगना अपनी आने वाली फिल्म फिल्म ‘तेजस’ की नई झलक दिखाई. कंगना इस फिल्म में भारतीय वायु सेना की पायलट के तौर पर दिखेंगी.

तेजस की शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू होगी. कंगना ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह वायु सेना के पायलट की वर्दी में दिख रही हैं और उनके पीछे इंडियन एयर फोर्स का फाइटर प्लेन तेजस खड़ा है.

इस पोस्टर के साथ कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “#Tejas दिसंबर में उड़ान भरेगा. भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलटों को समर्पित इस शानदार कहानी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं. जय हिंद.”

यह फिल्म मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के RSVP प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और सर्वेश मेवाड़ा फिल्म का निर्देशन करेंगे. लगभग 15 साल के अबतक के अपने करियर में कंगना बेहद अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन ये पहला मौका होगा, जब वह सुरक्षा बलों की वर्दी में दिखाई देंगी.

Share This
अगला लेख → CORONA EFFECT- बिना हाथ लगाए बजेगी मंदिर की 'घंटी'

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun