मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर काफी सजग दिखाई दे रहे है,पिछले दिनों मुंबई दौरे के दौरान भी उन्होंने कई फ़िल्मी हस्तियों से मुलाकात करके फिल्म सिटी पर विस्तृत चर्चा करि थी,आज इसी कड़ी में मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकत की. CM योगी ने कहा कि यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे खूबसूरत ‘फिल्म सिटी’ होगी.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुंबई के एक निजी होटल में फिल्म जगत से जुड़े नामी कलाकारों निर्माता और निर्देशकों के साथ बातचीत में कहा, ‘ हम नोएडा में सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं. यह फिल्म सिटी आपकी जरूरतों के अनुसार होगी, आप सुझाव दें. उसी के अनुसार अपने वादे के अनुरूप, नोएडा में देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने का काम करेंगे

अच्छी बात ये है की जल्द ही अयोध्या में ‘रामसेतु’ फिल्म की शूटिंग होने जा रही है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात कर अयोध्या में शूटिंग करने की अनुमति मांगी थी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा उनको अनुमति भी दी गई है. उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा के बाद लगातार फिल्मी जगत से जुड़े हुए हस्तियों के लिए पहली पसंद उत्तर प्रदेश है. और खासकर अयोध्या राम की नगरी में बीते दिनों एक बड़े बैनर की वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हुई है.

Share This
अगला लेख → ESIC लाभार्थी अब प्राइवेट अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun