मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

फ्रिज की सफाई को अब बनाएं एक आसान काम, इन टिप्स से मिनटों में दूर हो जाएगी गंदगी और बदबू

फ्रिज की सफाई को अब बनाएं एक आसान काम, इन टिप्स से मिनटों में दूर हो जाएगी गंदगी और बदबू

फ्रिज का इस्तेमाल आमतौर पर बहुत अधिक होता है, खासकर खाने-पीने की चीजें रखने के कारण। इसका ज्यादा उपयोग होने पर फ्रिज जल्दी गंदा हो जाता है, और समय-समय पर सफाई न करने से उसमें बदबू भी आने लगती है। दरअसल, खाने-पीने की चीजों के कारण फ्रिज में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में अगर फ्रिज को समय पर साफ नहीं किया जाए, तो यह गंदा हो सकता है। यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप अपने फ्रिज को अच्छे से साफ रख सकते हैं।

फ्रिज को साफ करने के तरीके: फ्रिज को साफ करने से पहले, सबसे पहले उसे स्विच ऑफ करें और फिर उसमें रखी सब्जियों और फलों को बाहर निकाल लें। अब फ्रिज के नीचे एक मोटा कपड़ा या पेपर बिछाएं, ताकि सफाई के दौरान निकलने वाला पानी उस कपड़े में सोख जाए और फ्लोर गंदा न हो। फिर, फ्रिज को साफ पानी से अच्छी तरह से पोछ लें और उसे एक घंटे के लिए खुला छोड़ दें। अगर बदबू अब भी आ रही है, तो वाइट विनेगर का इस्तेमाल करें और फ्रिज को इससे साफ करें। साथ ही, फ्रिज की सभी ट्रे को बाहर निकालकर अच्छे से धो लें।

गुनगुने पानी से सफाई: फ्रिज के अंदर की सफाई के लिए गुनगुना पानी सबसे अच्छा रहता है। इसके लिए एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर किसी कपड़े से फ्रिज को अच्छी तरह से साफ कर लें। यदि दाग हटाने में परेशानी हो, तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधे नींबू का रस मिलाकर जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

फ्रिज को हमेशा साफ रखने के उपाय: फ्रिज को हमेशा साफ और ताजगी से भरपूर रखने के लिए हर दिन एक बार उसे गीले कपड़े से साफ करें। आप चाहें तो फ्रिज पर पानी का स्प्रे करके उसे साफ कॉटन के कपड़े से पोछ सकते हैं, इससे फ्रिज के दरवाजे पर दाग भी नहीं पड़ेंगे।

Share This
अगला लेख → ताजे स्वाद से भरपूर बेसन के पकोड़े वाली सब्जी, आपके खाने को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun