मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

फ्रिज में कुछ फलों को रखने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं, साथ ही उनका पोषण भी घट जाता है

फ्रिज में कुछ फलों को रखने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं, साथ ही उनका पोषण भी घट जाता है

गर्मियों के मौसम में फल और सब्जियां जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें फ्रिज में रखना बेहतर समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास फल ऐसे भी हैं जिन्हें फ्रिज में रखना सही नहीं होता? इससे न सिर्फ उनके स्वाद में फर्क आता है, बल्कि उनकी गुणवत्ता और पोषण भी कम हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जिन्हें फ्रिज से दूर रखना ही बेहतर होता है।

1. खट्टे फल – नींबू और संतरा
नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड की मात्रा होती है। फ्रिज की ठंडी हवा इन फलों की संरचना पर असर डालती है जिससे ये सूखने लगते हैं और अपना असली स्वाद खो देते हैं। इसलिए इन्हें कमरे के सामान्य तापमान पर ही रखना बेहतर होता है।

2. केला, आम और आड़ू जैसे बीज वाले फल
केले को फ्रिज में रखने से उसका छिलका जल्दी काला हो जाता है और उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है। आम और आड़ू जैसे फल भी फ्रिज में रखने पर ठीक से पक नहीं पाते और उनकी मिठास कम हो सकती है। बेहतर यही है कि इन फलों को खुले में रखकर प्राकृतिक रूप से पकने दिया जाए।

3. तरबूज और खरबूज
तरबूज और खरबूज अगर पूरे हैं तो उन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर ये फल कटे हुए हैं, तो इन्हें ज्यादा देर तक फ्रिज में रखना पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे फल तुरंत खा लेना ही सही होता है, ताकि इनके विटामिन्स और मिनरल्स से पूरा लाभ मिल सके।

Share This
अगला लेख → ट्रंप की मांगों को नजरअंदाज करने पर हार्वर्ड को बड़ा झटका, फ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun