मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद महिला की मौत, इंडिगो विमान की महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद महिला की मौत, इंडिगो विमान की महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

रविवार रात मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट (चिकलथाना एयरपोर्ट) पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसकी वजह फ्लाइट में सवार 89 वर्षीय महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ना बताई गई। हालांकि, लैंडिंग के बाद जब मेडिकल टीम ने जांच की, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की रहने वाली सुशीला देवी इंडिगो की फ्लाइट से वाराणसी जा रही थीं। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होती देख पायलट ने रात करीब 10 बजे फ्लाइट को छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट की ओर मोड़ते हुए इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल स्टाफ तुरंत जांच के लिए पहुंचा, लेकिन तब तक सुशीला देवी दम तोड़ चुकी थीं। इसके बाद स्थानीय MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन की टीम ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं, तब जाकर फ्लाइट को फिर से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

महिला का शव छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है। इस पूरी घटना से फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतका के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share This
अगला लेख → CID 2 में ACP प्रद्युम्न की मौत का रहस्य गहराया, नए ACP की ए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun