मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल

फ्लैट में नशे और चार महिलाओं के साथ पकड़े गए ‘देवरा’ एक्टर,  अब कोर्ट से मिली राहत

फ्लैट में नशे और चार महिलाओं के साथ पकड़े गए ‘देवरा’ एक्टर,  अब कोर्ट से मिली राहत

केरल की एक अदालत ने 2015 के बहुचर्चित ड्रग मामले में आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुना दिया। इस मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता शाइन टॉम चाको सहित कुल छह आरोपियों को राहत मिली है। जनवरी 2015 में कदवंथरा स्थित एक आलीशान फ्लैट से कोकीन बरामद होने के बाद शाइन टॉम चाको और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

एर्नाकुलम की प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुलेखा एम ने अभिनेता के साथ-साथ चार महिलाओं—रेशमा रंगास्वामी, ब्लेसी सिल्वेस्टर, टिंसी बाबू और स्नेहा बाबू—को इस केस से बरी कर दिया। इनके अलावा नाइजीरियाई नागरिक ओकोवेई चिगोजी कोलिन्स और तमिलनाडु के निवासी पृथ्वी राज को भी अदालत ने दोषमुक्त करार दिया। इन सभी पर एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शाइन टॉम चाको और अन्य आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। हालांकि, इस फैसले का विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है।

कौन हैं शाइन टॉम चाको?

शाइन टॉम चाको मलयालम सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी। उन्होंने ‘ई अदुथा कलाथु’, ‘चैप्टर’, ‘अन्नयम रसूलम’, ‘मसाला रिपब्लिक’ और ‘जिगरथंडा डबलक्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा, उन्होंने तमिल सिनेमा में भी कदम रखा और विजय तथा पूजा हेगड़े की फिल्म ‘रॉ’ (बीस्ट) से डेब्यू किया।

हाल ही में, शाइन टॉम चाको 2024 में रिलीज़ हुई पैन इंडिया फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में नजर आए थे, जिसमें जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

Share This
अगला लेख → जमीयत उलमा-ए-हिंद ने उत्तराखंड में UCC लागू करने के खिलाफ नै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,645 +879 (+1.15%)
निफ्टी 24,246 +261 (+1.09%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun