बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी, इन बातो का रखना होगा ध्यान
लखनऊ – कोरोना वायरस के चलते बकरीद के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गाइडलाइन जारी की है. सरकार ने कोरोना के संक्रमण के डर से सभी धार्मिक स्थलों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं.
सरकार द्वारा जारी पत्र में यूपी के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि कुर्बानी के दौरान गोवंश की हत्या से कई बार पहले भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ है. इसलिए इस बात का खास ध्यान रखा जाए सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न न हो. गाइडलाइन में कहा गया, ‘पुलिस लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करे. सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें. भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.