मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

FACEBOOK पर हुई दोस्ती ,फिर कर दी माँ बेटी की हत्या

FACEBOOK  पर हुई दोस्ती ,फिर कर दी माँ बेटी की हत्या

लखनऊ – यूपी के मेरठ में पिछले 3 माह से मां-बेटी के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। धर्म का भेद खुलने और शादी का दबाव बढ़ने पर प्रेमी शमशाद उर्फ अमित गुर्जर ने प्रिया और उसकी मासूम बेटी कशिश की हत्या कर दी और शवों को अपने घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया।

मेरठ के मोदी नगर निवासी प्रिया की करीब 12 साल पहले एक युवक से शादी हुई थी। 2 साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद प्रिया अपनी मासूम बेटी के साथ मोदीनगर में किराए के मकान में रहने लगी और घर चलने के लिए ब्यूटी पार्लर खोल लिया। करीब 5 साल पहले प्रिया की फेसबुक पर अमित गुर्जर नामक युवक से दोस्ती हुई। दोनों में प्यार हो गया।

अमित गुर्जर के बुलावे पर वह बच्ची समेत मेरठ स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने लगी। करीब 2 साल पहले प्रिया को पता चला कि उसका प्रेमी अमित गुर्जर नहीं बल्कि शमशाद है। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। पहले से शादीशुदा शमशाद प्रिया से भी शादी करने का झांसा दे रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बीते 28 मार्च 2020 को प्रिया और उसकी बेटी कशिश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 14 जुलाई को चंचल ने दोनों के अपहरण का मुकदमा शमशाद के खिलाफ दर्ज कराया। पुलिस ने शमशाद को हिरासत में लिया तो उसने हत्या करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार देर रात शमशाद के घर के आंगन में दबी दोनों लाश बरामद कर ली।

पुलिस ने दोनों शवों को बरामद करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्यारोपी शमशाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस-पीएसी आरोपी का घर तोड़ने पहुंची है।

Share This
टैग: #meerut #murder
अगला लेख → UP - कोरोना के सर्वाधिक 2308 नए मामले आये सामने

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun