मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बच्चों के एडमिशन के दौरान माता-पिता रहें सतर्क, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस

बच्चों के एडमिशन के दौरान माता-पिता रहें सतर्क, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस

दिल्ली में अगर आप अपने बच्चे के एडमिशन को लेकर चिंतित हैं और कोई व्यक्ति या संगठन आपको एडमिशन से संबंधित कोई ऑफर या गारंटी दे रहा है, तो ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को ऐसे लोगों या संस्थाओं से सावधान रहने की चेतावनी दी है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन एडमिशन से जुड़ी गारंटी का झूठा दावा करता है, तो यह आपके लिए धोखाधड़ी का कारण बन सकता है और आपके पैसे डूब सकते हैं।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक नोटिस में शिक्षा निदेशालय ने कहा, “यह देखा गया है कि कुछ लोग और संगठन एडमिशन प्रक्रिया को प्रभावित करने या गारंटी देने का झूठा दावा करके अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं।” विभाग ने अभिभावकों को ऐसे लोगों से दूर रहने और अनधिकृत संस्थाओं से एडमिशन संबंधी सेवाएं लेने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, स्कूल प्रबंधन और निजी या सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के प्रमुखों को भी एडमिशन एडवाइजरी एजेंसियों, वेबसाइट्स और एजेंट्स के साथ किसी भी तरह के आधिकारिक या अनौपचारिक संबंध बनाने से मना किया गया है।

स्कूलों को भी कड़े निर्देश
शिक्षा विभाग ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम और नियम, 1973 की धारा 17 के तहत एडमिशन से पहले या बाद में किसी भी प्रकार का डोनेशन, कंसल्टेशन फीस या प्रोसेसिंग फीस लेना सख्त तौर पर प्रतिबंधित है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि शिक्षा विभाग शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में, अगर कोई व्यक्ति या संस्था इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाई जाती है, तो विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

Share This
अगला लेख → EXIM Bank भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कितने पदों पर होगी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,923 +87 (+0.11%)
निफ्टी 24,006 +10 (+0.04%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun