मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बजट सत्र से पहले अमृतपाल सिंह की याचिका, अमृतसर में देवी-देवताओं के अपमान पर FIR

बजट सत्र से पहले अमृतपाल सिंह की याचिका, अमृतसर में देवी-देवताओं के अपमान पर FIR

खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह ने आगामी संसद के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते संसद में उनकी उपस्थिति जरूरी है, ताकि वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं और मुद्दों को सदन में उठा सकें। अमृतपाल सिंह का तर्क है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी सांसद को संसद से दूर रखना जनता की आवाज को दबाने जैसा है।

केंद्र सरकार ने इस याचिका का विरोध करते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। सरकार का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में अमृतपाल सिंह को संसद सत्र में शामिल होने की अनुमति देना सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। यह अमृतपाल सिंह की इस तरह की दूसरी याचिका है, जिस पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

इसी बीच, अमृतसर में एक अलग और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने शहर के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो में एक व्यक्ति को हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान करते हुए देखा गया। पहले वीडियो में पगड़ी और जैकेट पहने एक व्यक्ति घर के पिछले हिस्से में पड़े बैनरों पर लगी तस्वीरों पर जूते मारता, थूकता और पैरों से कुचलता नजर आ रहा है। यह वीडियो करीब 52 सेकेंड का बताया जा रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें खुद को जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी बताने वाले नमन कपूर आरोपी व्यक्ति को ढूंढकर उसके घर ले जाते दिखाई देते हैं। वीडियो में नमन कपूर आरोपी को थप्पड़ मारते हुए उसकी हरकतों पर नाराजगी जताते हैं, जिसके बाद आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आता है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी कड़ी निंदा करते दिखते हैं।

घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस को चेताया कि मामले को मानसिक बीमारी बताकर हल्के में न लिया जाए। ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सचिन महिरा की शिकायत पर अमृतसर पुलिस ने BNS की धारा 298 के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच में घटना स्थल अमृतसर के नानक मंडी इलाके की गंडावाली गली पाया गया है। आरोपी की पहचान हरजीत सिंह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ शमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस तरह की आपत्तिजनक हरकत क्यों की।

Share This
अगला लेख → पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: भगवान श्रीराम पर आधारित ‘हमारे रा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun