मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का आक्रामक रुख, मिसाइल टेस्ट करने की योजना

बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का आक्रामक रुख, मिसाइल टेस्ट करने की योजना

पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। भारत की ओर से उठाए गए सख्त कदमों के जवाब में अब पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण की घोषणा कर दी है। इस परीक्षण को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता से नजर बनाए हुए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने 24 से 25 अप्रैल के बीच कराची तट के पास अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण की अधिसूचना जारी की है। भारतीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर बारीकी से निगरानी कर रही हैं।

इस बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। यह संधि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के इन कदमों को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। वहीं भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रिश्ते घटाने का भी ऐलान कर दिया है।

इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की अहम बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अटारी की जांच चौकी को तुरंत बंद किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया है कि अब सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पहले से जारी ऐसे सभी वीजा अब निरस्त माने जाएंगे।

ताजा हालात इस ओर इशारा कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक गहराता जा रहा है।

Share This
अगला लेख → जयदेव उनादकट ने आईपीएल में ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे कोई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,898 +62 (+0.08%)
निफ्टी 24,022 +26 (+0.11%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun