मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पहलगाम में दिल दहला देने वाला मंजर, आतंकियों ने सिर झुकवाकर मारी गोली

पहलगाम में दिल दहला देने वाला मंजर, आतंकियों ने सिर झुकवाकर मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल बैसरन, जिसे ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ भी कहा जाता है, मंगलवार को एक दिल दहला देने वाले आतंकी हमले का शिकार बना। इस हमले में कम से कम 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाल ही में सामने आए एक नए वीडियो में हमले की भयावहता साफ नजर आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों ने पहले पर्यटकों को घुटनों के बल बैठाया, उनसे सिर झुकवाया और फिर बेरहमी से गोलियां चला दीं। घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का मंजर बेहद भयावह था। इस संवेदनशील वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जंगलों में हेलीकॉप्टर के जरिए निगरानी की जा रही है और आतंकियों के ठिकानों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और तैयार हैं।

इस आतंकी घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त नीति और चेतावनियों से पाकिस्तान में भी खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने हालिया बयान में कहा कि “पाकिस्तान अल्लाह का देश है, और वही हमारी हिफाजत करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत ने कोई कदम उठाया तो पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देगा।

इस हमले ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को तेज करने की ज़रूरत को उजागर किया है।

Share This
अगला लेख → बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का आक्रामक रुख, मिसाइल टेस्ट करन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun