मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बदला मौसम का मिजाज , यूपी में हवाओं से राहत, बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क

बदला मौसम का मिजाज , यूपी में हवाओं से राहत, बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। लखनऊ, बनारस और गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की हल्की बूंदों और तेज हवाओं ने तापमान को काफी हद तक नीचे ला दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 4 मई तक गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। गाजीपुर, आजमगढ़ और वाराणसी जैसे जिलों में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

लखनऊ में रविवार रात से शुरू हुई ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही ने सोमवार को मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। सुबह से ही 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। सोमवार को दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि अप्रैल में पहली बार दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम था।

रविवार देर रात राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम ने ऐसा पलटा मारा कि अप्रैल में भी लोगों को फरवरी जैसी ठंड का एहसास होने लगा। सोमवार को आसमान में दिनभर काले घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे रात का न्यूनतम तापमान भी गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश होती रहेगी। इस दौरान दिन और रात दोनों समय का तापमान सामान्य से कम रहेगा और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Share This
अगला लेख → 'अनपढ़ और गंवार' बताकर डॉक्टर ने एक अभिनेत्री को दी जेल की च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun