मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बरेली में अवैध शस्त्र निर्माण का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

बरेली में अवैध शस्त्र निर्माण का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी और छापेमारी का विवरण

दिनांक 19 मार्च 2025 की रात थाना कैंट पुलिस को सूचना मिली कि चौकी नकटिया क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में एक खंडहर के अंदर अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा और मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. राजेश (26 वर्ष) – निवासी कालीबाड़ी, थाना बारादरी, बरेली
  2. राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा (30 वर्ष) – निवासी कालीबाड़ी, थाना बारादरी, बरेली
  3. आकाश (27 वर्ष) – निवासी कालीबाड़ी, थाना बारादरी, बरेली
  4. अभिषेक (22 वर्ष) – निवासी हाथाफाल्तून, कालीबाड़ी, थाना बारादरी, बरेली
  5. अक्षय (26 वर्ष) – निवासी कालीबाड़ी, फाल्तूगंज, थाना बारादरी, बरेली
  6. प्रेम कच्छू उर्फ किच्छू (22 वर्ष) – निवासी कालीबाड़ी, फाल्तूगंज, थाना बारादरी, बरेली

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियारों और उनके निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त किया। बरामद सामग्री इस प्रकार है:

  • हथियार:
    • 2 देशी बंदूक (315 बोर, एक नाली)
    • 1 देशी बंदूक (12 बोर, एक नाली)
    • 2 देशी तमंचे (315 बोर)
    • 3 अर्धनिर्मित तमंचे (नाल, बॉडी, मूठ सहित)
  • कारतूस:
    • 35 जिंदा कारतूस (12 बोर)
    • 2 जिंदा कारतूस (315 बोर)
  • हथियार बनाने के उपकरण:
    • 2 सुम्मी
    • 1 प्लास
    • 1 हथौड़ी
    • 1 नोक प्लास
    • 3 रेती
    • 1 छेनी
    • 2 पेचकस
    • 1 आरी
    • 1 हवा का पंखा

अभियुक्तों का कबूलनामा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियारों का निर्माण कर उन्हें बेचते थे। इसके अलावा, वे पुराने हथियारों की मरम्मत का भी काम करते थे। कम दामों में हथियार बेचकर वे अपनी आजीविका चला रहे थे। पुलिस की अचानक की गई इस कार्रवाई से उनका पूरा नेटवर्क ध्वस्त हो गया।

मुकदमा और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मु.अ.सं. 156/2025, धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बरेली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध हथियारों के कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई करता रहेगा।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → 4 सगाइयाँ, वर्ल्ड कप विनर से इश्क, फिर तलाक ने तोड़ा सपना, ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun