मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

योगी सरकार की बड़ी सौगात, 63 तहसीलदारों को उपजिलाधिकारी पद पर प्रमोशन

योगी सरकार की बड़ी सौगात, 63 तहसीलदारों को उपजिलाधिकारी पद पर प्रमोशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने 63 तहसीलदारों को पीसीएस संवर्ग में प्रोन्नत कर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति विभाग ने गुरुवार को ही इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए।

इस क्रम में अजीत कुमार सिंह चतुर्थ को लखनऊ से पदोन्नति के बाद गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि बहादुर सिंह का स्थानांतरण जालौन से लखनऊ कर दिया गया है। वंदना कुशवाहा को लखनऊ से बिजनौर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह, पुष्कार मिश्रा को राजस्व परिषद लखनऊ से बलिया भेजा गया है।

इसके अलावा, कर्म सिंह को सुल्तानपुर में, तिमराज सिंह को बलिया में, नरेंद्र कुमार यादव को बाँदा में, राधेश्याम शर्मा को कानपुर में, अशोक कुमार सिंह को मऊ में, विजय यादव को महाराजगंज में, सुबोध मणि शर्मा को प्रतापगढ़ में, और भूपाल सिंह को आजमगढ़ में एसडीएम पद पर नियुक्त किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में की गई तैनातियों के तहत, विकास कुमार पांडे को सहारनपुर, प्रकाश सिंह को बहराइच, कर्मवीर को वाराणसी, हर्षवर्धन को रामपुर, रामाश्रय को बिजनौर, सतीश कुमार को मेरठ, केशव प्रसाद को मैनपुरी और लालता प्रसाद को बुलंदशहर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर नियुक्त किया गया है।

Share This
अगला लेख → बरेली में अवैध शस्त्र निर्माण का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 लोगों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun