मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बहराइच के खेतों में तेंदुए का आतंक, आठ साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया

बहराइच के खेतों में तेंदुए का आतंक, आठ साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के तमोलिनपुरवा गांव में बुधवार को तेंदुए के हमले में आठ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह गांव जंगल से सटा हुआ है और घटना के समय बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत में थी।

ग्रामीणों के अनुसार, बैजनाथ अपनी पत्नी और बेटी शालिनी के साथ खेत में काम करने गए थे। उनके साथ गांव की कुछ और बच्चियां भी थीं। बैजनाथ और उनकी पत्नी काम में व्यस्त थे, जबकि शालिनी पास ही खेल रही थी। तभी गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। उसने शालिनी को गर्दन से पकड़ लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा।

शालिनी की मां ने यह देखा तो चीखते हुए शोर मचाया। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग भी आवाज सुनकर लाठी-डंडे और फावड़े लेकर दौड़े। शोरगुल से घबराकर तेंदुआ बच्ची को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, जब तक लोग शालिनी के पास पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बी. शिवशंकर ने बताया कि पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये दिए गए हैं। शासन से मिलने वाली अन्य सहायता औपचारिकताओं और जांच पूरी होने के बाद दी जाएगी।

वन विभाग की टीमों को तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में खेतों में काम करने की सलाह दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए घटना स्थल के पास एक पिंजरा भी लगाया गया है।

गौरतलब है कि इसी वन्यजीव प्रभाग के रमपुरवा बनकटी गांव में 10 दिन पहले भी एक तेंदुए ने सात साल की बच्ची पर हमला किया था। वह बच्ची अपने घर के आंगन में सो रही थी। ग्रामीणों के पीछा करने पर तेंदुआ घायल बच्ची को छोड़कर भाग गया था। उस बच्ची का अब भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This
अगला लेख → संभल में बिजली चोरी के 1400 से अधिक मामले दर्ज, धार्मिक स्थल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun