मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बांग्लादेशियों की अवैध एंट्री कराने वाला सरगना पकड़ा गया, 40 घुसपैठिए गिरफ्तार

बांग्लादेशियों की अवैध एंट्री कराने वाला सरगना पकड़ा गया, 40 घुसपैठिए गिरफ्तार

नई दिल्ली: देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 10 वर्षों से बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश दिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने इस मास्टरमाइंड के साथ 40 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बांग्लादेशियों से पैसे लेकर उन्हें भारत लाकर यहां बसाता था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक उसने कितने लोगों को देश में अवैध रूप से दाखिल कराया है।

इसी तरह, अजमेर में भी पुलिस को सफलता मिली है। वहां अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। अजमेर पुलिस ने बताया कि शहर में चलाए जा रहे विशेष तलाशी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार को करीब 2151 दस्तावेजों की जांच के बाद इन छह लोगों को पकड़ा गया। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के अजमेर में रह रहे थे।

एसपी वंदिता राणा के अनुसार, जिले भर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों, रोहिंग्या और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी थानों में विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, ईंट-भट्टों, कारखानों, झुग्गी-झोपड़ियों, दरगाह क्षेत्र, तारागढ़ पहाड़ी समेत विभिन्न इलाकों में सघन जांच अभियान चला रही हैं। इसी दौरान दरगाह क्षेत्र से चार और सरवाड़ से दो बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया।

Share This
अगला लेख → भारत जल्द ही 85 वी स्वॉर्ड मिसाइल, 48 लॉन्चर और नाइट विजन डि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun