मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायालय के अनुसार संजौली मस्जिद अवैध है, पूरा ढांचा हटाने का आदेश जारी

न्यायालय के अनुसार संजौली मस्जिद अवैध है, पूरा ढांचा हटाने का आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में बनी मस्जिद को पूरी तरह अवैध करार दिया गया है। शिमला नगर निगम की कमिश्नर कोर्ट ने अंतिम निर्णय सुनाते हुए मस्जिद की सभी मंजिलों को गिराने का आदेश दिया है। कोर्ट के मुताबिक, यह मस्जिद बिना किसी कानूनी स्वीकृति, एनओसी और मान्यता प्राप्त नक्शे के बनाई गई थी, जिसे ‘अवैध निर्माण’ घोषित किया गया है।

एमसी कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि मस्जिद का निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किया गया है, और अब इसे पूरी तरह से ध्वस्त किया जाएगा। पहले 5 अक्टूबर 2024 को कोर्ट ने मस्जिद की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को गिराने का आदेश दिया था, जबकि अब ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को भी अवैध मानते हुए गिराने का निर्देश दिया गया है।

स्थानीय निवासियों की ओर से केस की पैरवी कर रहे वकील जगत पाल ने बताया कि यह फैसला हाई कोर्ट के निर्देश पर लिया गया है, जिसके तहत नगर निगम आयुक्त को छह सप्ताह के भीतर मामला सुलझाना था। आज का निर्णय उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड कोर्ट में जमीन पर अपने स्वामित्व को लेकर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। बीते 15 वर्षों में बोर्ड यह साबित करने में असफल रहा कि विवादित जमीन पर उसका कोई अधिकार है। साथ ही, टैक्स एनओसी और अन्य आवश्यक कागजात भी निगम को नहीं दिए गए। कोर्ट ने यह भी पाया कि पुराने ढांचे को बिना इजाज़त गिराकर नया निर्माण किया गया था, जो नगर निगम के नियमों का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर शिमला के ढली क्षेत्र में कई हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था और मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज़ उठाई थी।

Share This
अगला लेख → बांग्लादेशियों की अवैध एंट्री कराने वाला सरगना पकड़ा गया, 40…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun