मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर प्रियंका गांधी भड़कीं, बोलीं– भारत सरकार पड़ोसी देश से उठाए सुरक्षा का मुद्दा

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर प्रियंका गांधी भड़कीं, बोलीं– भारत सरकार पड़ोसी देश से उठाए सुरक्षा का मुद्दा

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इस घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भारत सरकार से पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि धर्म और पहचान के आधार पर होने वाली हिंसा किसी भी सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

मामला बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर का है, जहां एक कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोप है कि पहले उन्हें ईशनिंदा के आरोपों को लेकर निशाना बनाया गया, फिर एक पेड़ से लटका कर उनके शव को आग लगा दी गई। इस घटना के बाद ढाका सहित कई इलाकों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं फिर से सामने आने लगी हैं, जिससे पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की बर्बरतापूर्ण हत्या का समाचार अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति या पहचान के आधार पर भेदभाव और हिंसा मानवता के खिलाफ अपराध है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेना चाहिए और इस मुद्दे को बांग्लादेश सरकार के सामने मजबूती से उठाना चाहिए।

घटना के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भी बयान जारी कर कड़ी निंदा की है। सरकार ने स्पष्ट कहा कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को ढाका-मैमनसिंह राजमार्ग के किनारे छोड़ दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

बांग्ला ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है और पुलिस हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रही है। अंतरिम सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हिंसा, उकसावे और नफरत को खारिज करें और शांति बनाए रखें। घटना ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This
अगला लेख → भारत–न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक FTA पर मुहर, पीएम मोदी–क्रिस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun