मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बाइक और ऑटो को लेकर नितिन गडकरी के सख्त निर्देश, हर हाल में करना होगा पालन

बाइक और ऑटो को लेकर नितिन गडकरी के सख्त निर्देश, हर हाल में करना होगा पालन

दिल्ली और एनसीआर में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो के अवैध तरीके से घुसने से हादसे बढ़ रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताई है और दिल्ली पुलिस को सख्ती से नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, नितिन गडकरी ने कहा कि जिन सड़कों पर पहले से दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर रोक है, वहां अब सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, नितिन गडकरी ने ये निर्देश एक उच्च स्तरीय बैठक में दिए, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और मेयर रेखा गुप्ता भी शामिल थे. बैठक में यह चिंता जताई गई कि भले ही नियम पहले से लागू हैं, लेकिन उनका पालन ठीक से नहीं हो रहा, जिससे हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

इस मीटिंग के दौरान एनएचएआई और सड़क मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बदरपुर एलिवेटेड हाईवे पर टू ओर थ्री व्हीलर गाड़ियों का प्रवेश 16 फरवरी 2024 से औपचारिक रूप से प्रतिबंधित है. इसी तरह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जनवरी 2021 से दोपहिया और तिपहिया वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लागू है. दिल्ली-गुड़गांव और द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए जनवरी 2024 में यह प्रशासनिक आदेश जारी किया गया था.

गडकरी ने जोर देते हुए कहा कि इन सड़कों पर हाई स्पीड ट्रैफिक को देखते हुए अनुशासन और नियमों का पालन जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंध के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई का डर ही इसे रोक सकता है. इसके लिए दिल्ली पुलिस को सख्त निगरानी और नियमित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Share This
अगला लेख → राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन पर अभी भी सस्पेंस बरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun