मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार?

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार?

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेताओं को जो आदेश दिया है, उससे राज्य में सियासी टेंशन बढ़ गई है. भाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से संभावित गठबंधन की चर्चा के बीच राज ठाकरे ने अपने नेताओं से कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी बयान न दिया जाए. 

राज ठाकरे ने अपने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि गठबंधन के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उनकी अनुमति लें. बिना परमिशन के कोई चर्चा न करें. 

हाल ही में वर्ली के NSCI डोम में आयोजित संयुक्त मराठी जल्लोष मेळावा कार्यक्रम में ठाकरे बंधु एक ही मंच पर एक साथ नजर आए थे. इसके बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब राज ठाकरे द्वारा अपने पदाधिकारियों को दिए गए इस स्पष्ट निर्देश ने इन अटकलों को लेकर एक नया संशय खड़ा कर दिया है.

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने 20 साल बाद मिलकर मराठी विजय रैली निकाली, जिसके जरिए मराठी भाषी जनता को साधा और यह संदेश दिया गया कि ठाकरे भाई मराठी भाषा और मराठी मानुस के हित के लिए एक साथ हैं. इस रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों का बिगुल भी बजा दिया. उन्होंने कहा कि वे एकजुट रहने के लिए एकसाथ आए हैं और साथ मिलकर BMC और महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करेंगे.

Share This
अगला लेख → "जेल में डाल दूँगी!" डीएम दिव्या मित्तल ने लेखपाल की हरकतों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun