मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बाटला हाउस केस में विपक्ष ने करी राजनीति,आतंकियों के साथ खड़ी विपक्षी पार्टिया – रवि शंकर प्रसाद

बाटला हाउस केस में विपक्ष ने करी राजनीति,आतंकियों के साथ खड़ी विपक्षी पार्टिया – रवि शंकर प्रसाद

दिल्ली- साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर में दिल्ली की कोर्ट ने आरिज खान को कल दोषी करार दे दिया. इस मामले को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला,पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस आतंकियों का समर्थन करती है. आरिज खान दोषी करार दिया गया है तो अब सोनिया गांधी आंसू बहा रही हैं या नहीं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा,देश की सुरक्षा और आतंकवाद की लड़ाई के मामले में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई और दिल्ली में हुई भीषण आतंकी हमले में पुलिस की हिम्मत को तोड़ने की कोशिश की गई. साल 2008 को दिल्ली में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें 39 लोग मारे गए और 159 लोग घायल हुए थे. बाटला हाउस में पुलिस कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए थे और एक पुलिस इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे. कोर्ट ने कल के फैसले में आरिज खान को दोषी माना है.

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा,’दिल्ली पुलिस के कई लोगों ने हमें परोक्ष संपर्क किया कि हमें बचाइए, हमें ही हमलावर बताने की मुहिम चल पड़ी है. ऐसे में हम देश की सुरक्षा के लिए क्या करें. इस घटना को एक प्रकार से संदेह में डालने की कोशिश की गई थी. ये वोटबैंक की राजनीति के लिए किया जा रहा था.” उन्होंने कहा, ”बाटला हाउस कांड को समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस पार्टी, लेफ्ट पार्टी, ममता जी ने नेशनल इश्यू बनाया था. क्या मतलब है इसका? क्या वोट के लिए आतंकवाद की लड़ाई को इस तरह से कमजोर किया जाएगा?

रविशंकर प्रसाद ने कहा,आज जब देश की न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा एक बहुत बड़े आतंकवादी को 100 से अधिक गवाही, साइंटिफिक एविडेंस, मेडिकल एविडेंस के आधार पर बड़ी सजा मिली है, तो क्या ये सभी पार्टियां देश की जनता के सामने माफी मांगेगी?

Share This
अगला लेख → दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी फ्री कोरोना वैक्सी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun