मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी , प्रवीण लोणकर पुणे से दबोचा गया

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी , प्रवीण लोणकर पुणे से दबोचा गया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। प्रवीण, शुभम लोनकर के साथ धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम की हत्या की साजिश में शामिल था।

इससे पहले पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौथे आरोपी के रूप में मोहम्मद जीशान अख्तर की पहचान की थी. पुलिस के मुताबिक, जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उन्हें इसी साल जून में पटियाला जेल से रिहा किया गया था. पटियाला जेल में कैद के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अपराधियों के संपर्क में आया

बीते शनिवार रात मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

वहीं दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. क्योंकि उसने खुद को नाबालिग बताया है. धर्मराज कश्यप की वास्तविक उम्र का पता लगाने के लिए बोन ओसिफिकेशन टेस्ट कराया जाएगा। कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी है.

पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने अब तक हत्या में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप हैं. दो अन्य आरोपी शिव कुमार गौतम और मोहम्मद जीशान अख्तर फरार हैं. दोनों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं।

Share This
अगला लेख → Chirag Paswan की बढ़ी सुरक्षा , मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun