मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिक गया ‘MARIO’ गेम,जाने कितनी कीमत मिली

बिक गया ‘MARIO’ गेम,जाने कितनी कीमत मिली

वर्ल्ड डेस्क – 80 और 90 के दशक में बच्चो का सबसे पसंदीदा गेम मारियो रहा है,ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसने इसे एक बार न खेला हो एक ऐसा वाकया हुआ जिसे आप पढ़ कर चौक जायेंगे एक इंसान सुपर मारियो ब्रदर्स गेम खरीदकर लाया और दराज में रखकर भूल गया सालों बाद जब पता चला कि गेम दराज में रखा हुआ है, तो उसकी नीलामी की गई. इस गेम को नीलामी में 6 लाख 60 हजार डॉलर में खरीदा गया है. भारतीय मुद्रा के अनुसार, गेम की कीमत 4 करोड़ 84 लाख रुपए से ज्यादा की है.

निन्तेंदो के सुपर मारियो गेम की कॉपी सालों से एक दराज में रखी हुई थी, लेकिन किसी का इसकी तरफ ध्यान नहीं गया. यह जानकारी नीलामी कराने वाले डलास में हैरिटेज ऑक्शन हाउस ने दी है. ऑक्शन हाउस का कहना है कि इस वीडियो गेम को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर खरीदा गया था, लेकिन यह दराज में पड़ा रहा. दराज में यह एक प्लास्टिक में सील रहा. इस साल की शुरुआत में मिलने से पहले तक प्रोडक्ट के टैग भी नहीं निकले थे.

हैरिटेज का कहना है कि नीलामी के लिए आई गेम की यह अब तक की सबसे अच्छी नकल है. सुपर मारियो ब्रदर्स पहली बार 13 सितंबर 1985 में सामने आया था. इसके निन्तेंदो ने अन्य टीमों के साथ मिलकर तैयार किया था. फोर्ब्स के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है, जब नीलामी में वीडियो गेम को इतनी बड़ी रकम मिली हो. यह असल गेम का एक संशोधित वर्जन है. इससे पहले सबसे महंगे वीडियो की नीलामी का रिकॉर्ड ओरिजिनल सुपर मारियो ब्रदर्स के नाम था. बीती जुलाई में यह गेम 1 लाख 14 हजार डॉलर में बिका था.

Share This
अगला लेख → छत्तीसगढ़- बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 22 जवान हुए शहीद, तलाश ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun