मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार , COTPA के तहत मामला दर्ज

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार , COTPA के तहत मामला दर्ज

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। मुनव्वर फारूकी न सिर्फ बिग बॉस के विनर हैं बल्कि एक स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। पुलिस ने एक हुक्का पार्लर पर छापा मारा और फारूकी को हिरासत में ले लिया.

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस पार्लर में तंबाकू के इस्तेमाल की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां छापेमारी की गई. जिस शख्स को हिरासत में लिया गया है उसमें मुनव्वर फारूकी का भी नाम है. छापेमारी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां हुक्का के नाम पर तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बाद मुंबई में इस हुक्का बार पर छापा मारा गया.

छापेमारी के दौरान मिले सामान की जांच की जा रही है. इसके बाद संबंधित लोगों को हिरासत में ले लिया गया और मामला दर्ज किया गया. हिरासत में लिए गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल हैं. यह मामला मुंबई के फोर्ट इलाके का है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुनव्वर फारूकी और 13 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है. हालांकि इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने यह भी कहा कि इस इलाके में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाए जा रहे थे. छापेमारी के दौरान 4400 रुपये नकद मिले जबकि 13500 रुपये कीमत के 9 हुक्का पॉट भी जब्त किये गये.

इस मामले में पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एयरपोर्ट पर हैं. फोटो का कैप्शन है कि, काफी थक गया हूं लेकिन फिर भी ट्रैवल कर रहा हूं।

Share This
अगला लेख → दुनिया का सबसे मजबूत Insurance Brand बना LIC ,इन सभी कंपनियो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun