मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिजनौर के पूर्व MLA मोहम्मद गाजी को किया गया गिरफ्तार, समधी शाहनवाज राणा को जेल में मोबाइल भेजा था

बिजनौर के पूर्व MLA मोहम्मद गाजी को किया गया गिरफ्तार, समधी शाहनवाज राणा को जेल में मोबाइल भेजा था

मुजफ्फरनगर की जिला जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की परेशानियाँ और बढ़ गई हैं। ताजा मामले में उनके समधी और बढ़ापुर से पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि गाजी ने जेल के अंदर शाहनवाज राणा को गैरकानूनी तरीके से मोबाइल फोन पहुंचाया।

बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके मोहम्मद गाजी को नई मंडी थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक, पूछताछ के बाद जब पर्याप्त सबूत मिले, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गौरतलब है कि शाहनवाज राणा 5 दिसंबर 2024 से न्यायिक हिरासत में हैं और उन पर एक स्टील फैक्ट्री में जीएसटी रेड के दौरान हस्तक्षेप करने का आरोप है।

कुछ दिन पहले जिला कारागार में हुई चेकिंग के दौरान पृथकवास बैरक में शाहनवाज राणा के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इस मामले ने जेल प्रशासन को चौंका दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि राणा ने जेलर राजेश कुमार सिंह से बदसलूकी की और उन्हें धमकाया।

जांच में सामने आया कि मोहम्मद गाजी, जो शाहनवाज राणा के संबंधी हैं, ने जेल में मोबाइल पहुंचाने में मदद की। राणा के बेटे की शादी गाजी की बेटी से हुई है, यानी राणा का बेटा गाजी का दामाद है। पुलिस ने मोहम्मद गाजी से कई घंटे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उच्च सुरक्षा वाली जेल में मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और इसमें कौन-कौन शामिल है। संबंधित सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ में गरीब रथ ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक पर लकड़ी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun