मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ में गरीब रथ ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक पर लकड़ी का गुटका रखा गया था

लखनऊ में गरीब रथ ट्रेन हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक पर लकड़ी का गुटका रखा गया था

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना की साजिश को रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन चालक की सतर्कता ने समय रहते विफल कर दिया। घटना शुक्रवार तड़के लगभग 2:43 बजे की है, जब सहरसा से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (05577) लखनऊ की ओर बढ़ रही थी।

दिलावर नगर और रहीमाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच खंभा संख्या 11099/11 के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर करीब ढाई फीट लंबा और छह इंच मोटा सूखा लकड़ी का गुटका रख दिया था। इसके साथ ही हरे पेड़ की डालियां और एक पीले रंग का गमछा, जिस पर ‘राम नाम’ लिखा था, भी ट्रैक पर पाए गए। इसी सेक्शन के पास, खंभा नंबर 11099/12 पर भी आम की डालियां मिलीं।

जब ट्रेन का इंजन उस लकड़ी से टकराया, तो एक तेज आवाज हुई। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोका और इस घटना की जानकारी रहीमाबाद स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश को दी। सूचना मिलते ही गैंगमैन राजेश रंजन मौके पर पहुंचे और ट्रैक को साफ कराया।

रेलवे की आरपीएफ टीम और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और मामले की जांच आरपीएफ और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।

पुलिस इस साजिश के पीछे छिपे चेहरों की तलाश में हर एंगल से जांच कर रही है। ट्रैक पर रखी गई चीजों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी और साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

यह सतर्कता एक बड़े रेल हादसे को टालने में सफल रही, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

Share This
अगला लेख → गर्मी में रोज़ाना ककड़ी खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun