मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें 23 फरवरी तक रद्द, देखें पूरी सूची

बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें 23 फरवरी तक रद्द, देखें पूरी सूची

नई दिल्ली: दुर्ग से छपरा और छपरा से दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को रेलवे ने अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेन 21 फरवरी तक नहीं चलेगी। यह ट्रेन आमतौर पर प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचती है। ट्रेन के रद्द होने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15159/15160 सारनाथ एक्सप्रेस को 21 फरवरी तक निरस्त किया गया है। इस ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपने टिकट बुक कराए थे, लेकिन अब उन्हें सफर करने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, रेलवे ने आश्वासन दिया है कि रद्द हुई ट्रेनों के यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रयागराज में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

कई अन्य ट्रेनें भी रद्द

गाड़ी संख्या 55098/55097 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन भी 23 फरवरी तक नहीं चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22 फरवरी तक रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन रोकने का फैसला किया है। महाशिवरात्रि के कारण प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए

इसके अलावा, जयनगर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन 28 फरवरी तक प्रयागराज होकर नहीं चलेगी। प्रयागराज झूंसी रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेनों का दबाव बढ़ने के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है।

बिहार और छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं, जिससे ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।बेहतर जानकारी और अपडेट के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अगला लेख → धरती की ओर बढ़ रहा 2024 YR4 क्षुद्रग्रह, NASA ने बताया कितना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun