मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिहार चुनाव – प्रधानमंत्री का तेजस्वी यादव पर हमला,बताया ‘जंगल राज का युवराज’

बिहार चुनाव – प्रधानमंत्री का तेजस्वी यादव पर हमला,बताया ‘जंगल राज का युवराज’

पटना – बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार में उतरे प्रधानमंत्री मोदी ने लालू के शासनकाल पर निशाना साधते हुए विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को ‘जंगल राज का युवराज’ करार दिया और दस लाख सरकारी नौकरियों के उनके वादे पर उन्हें आड़े हाथ लिया.

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभ चुनाव प्रचार के लिए बिहार में थे जहा उन्होंने 3 रैलियों को सम्बोधित किया , मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रदेश की जनता को चेताया कि अगर राज्य को ‘बीमार’ करने वाले लोग फिर से सत्ता में आ गए तो बिहार को कोरोना के साथ ही कुशासन की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी. मोदी ने तेजस्वी यादव के चुनावी वादे पर सवाल उठाते हुए दावा किया,सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी.

उन्होंने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा की बिहार में लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राजद सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा की आज बिहार के सामने कोरोना वायरस महामारी से निपटने और बिहार को ‘बीमार’ करने वाली ताकतों से निपटने की दोहरी चुनौती है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में एक-एक वोट जरूरी है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव का नाम लिये बिना प्रधानमंत्री ने कहा ‘जंगलराज के युवराज’ से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है? जंगलराज के युवराज से क्या उम्मीद कर सकते हैं कि बिहार आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) का केंद्र बनेगा, या क्या वह आधुनिकता के किसी क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं.उन्होंने कहा कि इनकी (विपक्ष की) राजनीति झूठ, फरेब और भ्रम पर आधारित है और इनके पास न तो विकास का कोई खाका है और न ही कोई अनुभव है.

Share This
अगला लेख → UPSC CDS 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun