मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिहार में आज नितीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ,2 उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे मंत्रिमंडल में

बिहार में आज नितीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ,2 उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे मंत्रिमंडल में

पटना- नीतीश कुमार आज बिहार में 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. नीतीश के साथ उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कुछ एनडीए विधायक भी शपथ लेंगे.मंत्रिमंडल में दो उपमख्यमंत्री भी बनेगे।मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रिमंडल इस प्रकार है.

जेडीयू की तरफ से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले

विजय चौधरी
विजेंद्र यादव
अशोक चौधरी
मेवालाल चौधरी
शीला मंडल

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बीजेपी नेता

तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम
रेणु देवी- डिप्टी सीएम
मंगल पांडे
रामप्रीत पासवान
नंद किशोर यादव- स्पीकर
जीवेश कुमार मिश्र

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले ‘हम’ नेता

संतोष मांझी

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले ‘VIP’ नेता

मुकेश सहनी

नीतीश सरकार में इस बार दो उपमुख्यमंत्री पद होंगे तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बिहार के डिप्टी सीएम होंगे. वहीं बिहार विधानसभा के स्पीकर भी बीजेपी से ही होंगे. नंद किशोर यादव का स्पीकर बनना तय है.

तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया. अब दोनों को नीतीश कुमार एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. तारकिशोर प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं और चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. प्रसाद आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों को निभा चुके हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपना पेशा कृषि बताया है और उनकी शिक्षा इंटरमीडिएट पास बतायी गई है. वहीं, रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग के तहत नोनिया समुदाय से आती हैं और बेतिया सीट से चार बार विधायक चुनी गई हैं.

Share This
अगला लेख → केदारनाथ के दरबार में पहुंचे CM योगी, पर्यटक आवास का किया शि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun