मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

लखनऊ विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

लखनऊ – Lucknow University इस वर्ष अपना 100 वां स्थापना दिवस मना रहा है. 19 से 25 नवंबर तक होने वाले शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. 25 नवंबर को प्रधानमंत्री का संबोधन वर्चुअली होगा यानी वह दिल्ली से ही इस कार्यक्रम से जुड़ेगे. शाम करीब 4:30 बजे से शुरू हाेने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी. प्रधानमंत्री को इस समारोह में वर्चुअल शामिल होने के लिए स्थापना दिवस पहले ही एलयू प्रशासन ने पीएम कार्यालय में आग्रह भेजा था, जिसको स्वीकार कर लिया गया है.

एलयू के कुलपति प्रो आलोक राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हामी मिल चुकी है. उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. बतौर चांसलर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे. उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को हमारा सबसे प्रमुख आयोजन होगा. जिसमें पीएम का शामिल होना गौरव की बात है

Share This
अगला लेख → बिहार में आज नितीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ,2 उपमुख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,619 +853 (+1.11%)
निफ्टी 24,235 +250 (+1.04%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun