मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश, तेजस्वी और प्रशांत किशोर में कौन है सबसे अमीर और पढ़ा-लिखा? चुनाव से पहले बड़ी जानकारी l

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश, तेजस्वी और प्रशांत किशोर में कौन है सबसे अमीर और पढ़ा-लिखा? चुनाव से पहले बड़ी जानकारी l

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की एंट्री ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। लोग यह जानने में रुचि दिखा रहे हैं कि इन तीनों दिग्गजों के पास कितनी संपत्ति है और उनकी शैक्षिक योग्यता क्या है l

नीतीश कुमार ने 2024 के अंत में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। उनके पास कुल चल संपत्ति लगभग 16.9 लाख रुपये है, जिसमें बैंक में जमा राशि, नकद पैसे, सोने के आभूषण और एक इको स्पोर्ट्स कार शामिल है। इसके अलावा उनके नाम दिल्ली में एक फ्लैट भी है जिसकी कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये है। नीतीश कुमार के पास बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री है जो उन्हें शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाती है l

तेजस्वी यादव के पास करीब 5.88 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है जो पिछले दशक में दोगुनी से अधिक हो चुकी है। उनके ऊपर कुछ देनदारियां भी हैं जो लगभग 17,578 रुपये की हैं। शैक्षिक रूप से तेजस्वी यादव नौंवी कक्षा तक पढ़े हैं, जो अन्य दो प्रमुखों की तुलना में कम है l

चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पिछले तीन वर्षों में लगभग 241 करोड़ रुपये फीस के तौर पर कमाए हैं। उन्होंने इस पर सरकार को 18% GST और करीब 20 करोड़ रुपया इनकम टैक्स भी दिया है। इसके अलावा उन्होंने 98 करोड़ रुपये पार्टी को दान दिए हैं। प्रशांत किशोर ने लखनऊ और हैदराबाद से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम कर चुके हैं। उनकी शिक्षा और आय दोनों बेहद प्रभावशाली हैं l

नीतीश कुमार की पारंपरिक राजनीतिक गहरी पकड़ है, जबकि तेजस्वी यादव युवा नेतृत्व और परिवार की लोकप्रियता के कारण ताकतवर हैं। प्रशांत किशोर की एंट्री ने चुनाव के स्वरूप को बदल कर रणनीतिक और आर्थिक शक्ति दोनों को बढ़ा दिया है। तीनों के बीच संपत्ति और शिक्षा के मामले में इस चुनावी मुकाबले में गजब की सियासी टक्कर देखने को मिलेगी l

Share This
अगला लेख → महाराष्ट्र के अकोला में रिश्तों को कलंकित केस: पांच साल की ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun