मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बीमार मां भूख से तड़पती रही, बेटा उसे घर में बंद कर बीवी-बच्चों संग महाकुंभ चला गया

बीमार मां भूख से तड़पती रही, बेटा उसे घर में बंद कर बीवी-बच्चों संग महाकुंभ चला गया

झारखंड के रामगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बीमार मां को घर में अकेला छोड़कर दरवाजा बंद कर दिया और खुद परिवार व ससुराल वालों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज चला गया। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी।

घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एक क्वार्टर की है, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बुधवार को पुलिस ने मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि महिला सोमवार से घर में बंद थी और सिर्फ चूड़ा खाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही थी। जब भूख से तड़पकर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, तब पड़ोसियों को इस बात की खबर लगी।

बेटी ने पुलिस को दी सूचना

रामगढ़ के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पहचान संजू देवी के रूप में हुई है। उनके बेटे अखिलेश कुमार ने उन्हें सोमवार से घर में बंद कर दिया था और खुद परिवार के साथ प्रयागराज के लिए निकल गया था। बुधवार को संजू देवी की बेटी चांदनी देवी को पड़ोसियों से फोन पर जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार ने यह तर्क दिया कि उनकी मां बीमार थीं और उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करने के बाद ही वे प्रयागराज के लिए निकले थे। संजू देवी की बेटी चांदनी देवी, जो कहुबेरा स्थित अपने घर में रहती हैं, को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया।

संजू देवी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने ताला तोड़कर उन्हें घर से बाहर निकाला, जिसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें खाना और दवाइयां दीं। फिर उन्हें इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।गौरतलब है कि अखिलेश कुमार को अनुकंपा के आधार पर सीसीएल में नौकरी मिली थी और वह रामगढ़ जिले के अरगडा क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This
अगला लेख → बकरी चोरी करते पकड़े गए दो लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun