मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बेंगलुरु में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के आनेकल इलाके में एक हैवानियत भरी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो नाबालिग लड़कों ने 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना उस समय हुई जब पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू के बल पर उसके साथ जघन्य अपराध किया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

परिचित के घर ले जाकर किया गया अपराध
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च की दोपहर को 10 साल की बच्ची स्कूल से घर जा रही थी। तभी उसी इलाके का एक नाबालिग आरोपी उसे मिला और बहाने से बात करते हुए उसे सड़क के किनारे ले गया। वहां उसने चाकू दिखाकर बच्ची को डराया और अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे एक परिचित के घर ले गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पहले बच्ची को प्रताड़ित किया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंचने में सफल हुई।

परिजनों को बताई पूरी घटना
घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने साथ हुई दर्दनाक घटना के बारे में बताया। बच्ची की बात सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और उन्होंने तुरंत बाल संरक्षण अधिकारी को इसकी सूचना दी। बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4, बीएनएस की धारा 137(2) और 65 (2) के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पीड़िता का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Share This
अगला लेख → टीवी रिमोट को लेकर हुई बहस ने ले ली पत्नी की जान, 6 महीने पह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun