मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बेंगलुरु में 8 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने झील में फेंका शव

बेंगलुरु में 8 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने झील में फेंका शव

बेंगलुरु के परपनअग्रहारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आठ वर्षीय बच्चे रामानंद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्चे का पड़ोसी चन्देस्वर निकला, जिसने आपसी रंजिश के चलते मासूम की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जिसकी परिणति इतनी खतरनाक होगी, किसी ने नहीं सोचा था। आरोपी ने पहले बच्चे को अगवा किया, फिर उसकी हत्या कर शव को एक बोरे में भरकर पास की झील में फेंक दिया।

जब रामानंद लापता हुआ तो परिजनों को पड़ोसी पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चन्देस्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर झील से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुरी, ओडिशा में भी सामने आया था दिल दहला देने वाला मामला

कुछ ही सप्ताह पहले ओडिशा के पुरी ज़िले में एक और रूह कंपा देने वाली घटना हुई थी। डेलंग थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक चाचा ने अपने 11 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी थी। आरोपी ने न सिर्फ उसकी हत्या की, बल्कि उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर, शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। मृतक बालक, आशीर्वाद साहू, 15 अप्रैल से लापता था। चार दिन बाद उसका शव आरोपी के घर के टैंक से बरामद हुआ।

बच्चों पर बढ़ते अत्याचार कर रहे हैं इंसानियत को शर्मसार

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या समाज में संवेदना पूरी तरह खत्म हो चुकी है? मासूम बच्चों को निशाना बनाना, वह भी घरेलू विवाद या आपसी रंजिश के कारण, समाज की गंभीर मानसिकता को दर्शाता है।

लोगों की मांग है कि ऐसे मामलों में पुलिस को बेहद सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और न्याय प्रणाली को तेजी से दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। साथ ही, सरकार को बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Share This
अगला लेख → पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुदकुशी की, घर में मिला दोनों क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun