मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुदकुशी की, घर में मिला दोनों का शव

पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुदकुशी की, घर में मिला दोनों का शव

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने एक दंपती की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बरकोनिया थाना क्षेत्र के पलपल गांव निवासी राजेंद्र गुर्जर अपनी पत्नी रीता के साथ पास के सितारखांड जंगल में चिरौंजी बीनने गया था। वहीं जंगल में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

गुस्से में आकर राजेंद्र ने अपनी पत्नी रीता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद राजेंद्र ने भी वहीं जंगल में रीता की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना दोपहर 4 बजे मिली। सूचना मिलते ही बरकोनिया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके।

यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि गुस्से और आपसी मतभेद कभी-कभी कितने खतरनाक रूप ले सकते हैं।

Share This
अगला लेख → भारत-पाक तनाव के बीच ईजमाईट्रिप की ट्रैवल एडवाइजरी जारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun