मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बेटी का एडमिशन बना प्यार की वजह, स्कूल टीचर पर फिदा हुआ पिता , जानें पूरी कहानी

बेटी का एडमिशन बना प्यार की वजह, स्कूल टीचर पर फिदा हुआ पिता , जानें पूरी कहानी

बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने अपने ही छात्र के पिता से प्रेम संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका श्रीदेवी रुदागी (25) और उसके दो साथियों गणेश काले व सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने व्यापारी सतीश से पहले 4 लाख रुपये ऐंठे और फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरों व वीडियो के जरिए 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।

ऐसे हुई थी मुलाकात

सतीश, जो अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ पश्चिमी बेंगलुरु में रहते हैं, ने 2023 में अपनी सबसे छोटी बेटी को एक स्कूल में दाखिला दिलाया। उसी दौरान उनकी मुलाकात स्कूल की शिक्षिका श्रीदेवी रुदागी से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, फिर दोस्ती और आखिरकार प्रेम संबंध बन गए। दोनों अलग सिम कार्ड और फोन के जरिए संपर्क में रहते थे और उनकी मुलाकातें निजी हो गईं।

जब शुरू हुआ ब्लैकमेल

कुछ समय बाद, रुदागी ने सतीश से पैसे मांगने शुरू कर दिए। जनवरी में उसने 15 लाख रुपये की मांग की, लेकिन जब सतीश पैसे देने में झिझकने लगे, तो उसने उधार के बहाने 50,000 रुपये लेने उनके घर पहुंच गई। ब्लैकमेल से परेशान होकर सतीश ने अपने परिवार को गुजरात शिफ्ट करने का फैसला किया, लेकिन इसके लिए बच्चे के ट्रांसफर सर्टिफिकेट की जरूरत थी।

धमकी देकर मांगे 20 लाख रुपये

मार्च की शुरुआत में जब सतीश स्कूल में ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने पहुंचे, तो उन्हें रुदागी के ऑफिस में बुलाया गया, जहां गणेश काले और सागर भी मौजूद थे। वहां उन्होंने सतीश को उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो दिखाए और 20 लाख रुपये की मांग की। धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो ये सबकुछ उनके परिवार को भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहस के बाद सतीश ने 15 लाख रुपये देने की बात कही, लेकिन 17 मार्च को रुदागी ने फिर कॉल करके भुगतान की याद दिलाई। उसने बताया कि 5 लाख रुपये एक पूर्व पुलिस अधिकारी के लिए, 1-1 लाख रुपये गणेश और सागर के लिए और बाकी 8 लाख रुपये खुद के लिए चाहिए।

इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सतीश ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने रुदागी, सागर और काले को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This
अगला लेख → बीमा के 2 करोड़ के लिए बेटे को मृत बताया, जांच में खुली पोल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun