मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक, सभी टीचरों की होगी जाँच – योगी आदित्यनाथ

बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक, सभी टीचरों की होगी जाँच – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच का आदेश जारी किया है बड़े पैमाने पर जाँच के लिए उन्होंने एक टीम बनाने का निर्देश दिया है जोकि इस कार्य को ही देखेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों सहित समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के लिए एक टीम बनाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है की अगर कहीं पर भी कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करता हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश ऐसे समय दिए हैं जब राज्य में एक शिक्षिका द्वारा कई स्कूलों में कार्य करने का मामला सामने आया है। प्रदेश के कई जिलों में अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर अलग-अलग महिलाओं द्वारा नौकरी करके वेतन लेने के मामले सामने आए हैं जिसकी जाँच चल रही है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ विकास प्राधिकरण देगा युवाओं को रोजगार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun