लखनऊ विकास प्राधिकरण देगा युवाओं को रोजगार
लखनऊ – कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉक डाउन की वजह से बड़ी संख्या में श्रमिकों के रोज़गार चले गए अब उन श्रमिकों के लिए सरकार रोज़गार का प्रबंध कर रही है इसी क्रम में अगले 6 महीने में एलडीए अपनी योजनाओं में लगभग 2600 युवाओं को रोजगार देगा। यह रोजगार तकनीकों रुप से दक्ष युवाओं व स्किल्ड प्रवासियों को मिलेगा। उन्हें कम से कम एक वर्ष तक रोजगार मिलेगा। युवाओं को कहां-कहां रोजगार दिया जाएगा इसकी पूरी योजना तैयार कर एलडीए ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को भेज दी है।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का निर्देश दिए थे । एलडीए ने अब इस मामले में अपनी विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है। प्राधिकरण अपनी योजनाओं में युवाओं को अनुबंध के आधार पर रोजगार देगा। आठ जून 2020 को उसने औद्योगिक विकास आयुक्त को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
एलडीए की नलकूप योजना ,फाउंटेन मेंटेनेंस,पार्को में लगी लाइट ,उद्यान ,सामुदायिक केंद्र ,पार्को की बिजली व्यवस्था सहित अनेक कई योजनाओ में उन्हें समायोजित किया जायेगा