मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, FIR को लेकर दायर की याचिका

बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, FIR को लेकर दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की गुहार लगाई है। यह मामला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

कामरा की ओर से सीनियर एडवोकेट नवरोज सेरवाई और एडवोकेट अश्विन थूल ने इस याचिका का उल्लेख बॉम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस सारंग कोतवाल और एसएम मोदक की पीठ के सामने किया।

राजनीतिक व्यंग्य बना विवाद का कारण
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुणाल कामरा ने अपने एक स्टैंड-अप शो के दौरान एकनाथ शिंदे पर व्यंग्य किया। उन्होंने एक पुराने बॉलीवुड गाने की पैरोडी करते हुए शिंदे के राजनीतिक सफर और 2022 में हुई बगावत का जिक्र किया था, जिसमें शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महा विकास आघाड़ी सरकार को गिरा दिया था।

शो की जगह पर हमला
कामरा ने 23 मार्च 2025 को यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो वायरल हो गया। इसके एक दिन बाद, 24 मार्च को शिंदे समर्थक शिवसैनिकों ने मुंबई के खार इलाके में मौजूद हैबिटेट कॉमेडी क्लब और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की, जहां शो रिकॉर्ड किया गया था।

गिरफ्तारी की मांग और कानूनी कार्रवाई
शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कामरा ने डिप्टी सीएम का अपमान किया है, इसलिए उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग की। खार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भारतीय दंड संहिता की धारा 356(2) के तहत मानहानि का मामला दर्ज कर कामरा को तीन बार समन भी भेजे गए। हालांकि, वह 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसके अलावा, जलगांव के मेयर, नासिक के एक होटल मालिक और एक व्यापारी ने भी कामरा के खिलाफ शिकायतें दी हैं।

Share This
अगला लेख → सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक टूटे, निवेशकों में दहशत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun