मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक टूटे, निवेशकों में दहशत

सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक टूटे, निवेशकों में दहशत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू की गई नई टैरिफ नीति का दुनियाभर के शेयर बाजारों पर गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस वैश्विक उथल-पुथल का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ तौर पर नजर आने लगा है। सोमवार, 7 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ 3914.75 अंक लुढ़ककर 71,449.94 पर खुला। इसी के साथ एनएसई का निफ्टी 50 भी 1146 अंकों की भारी गिरावट के साथ 21,758.40 पर खुला।

इस गिरावट की लहर में कई प्रमुख कंपनियों के शेयर 10 प्रतिशत तक टूट गए। कोविड महामारी के बाद से यह भारतीय शेयर बाजार में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ एक—भारती एयरटेल—का शेयर ही मामूली 0.90% की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला, जबकि बाकी सभी 29 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी 50 की सभी 50 कंपनियों के शेयर भी गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। टाटा स्टील का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जिसका शेयर आज 8.29 प्रतिशत टूट गया।इस भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है और बाजार में भारी बेचैनी का माहौल बन गया है।

Share This
अगला लेख → ED ने सपा नेता के 10 ठिकानों पर मारा छापा, 700 करोड़ के लोन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun