मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

बॉलीवुड की इस हसीना ने 16 साल पहले रखा था कदम, विधायक की बेटी बनी थी नेशनल क्रश

बॉलीवुड की इस हसीना ने 16 साल पहले रखा था कदम, विधायक की बेटी बनी थी नेशनल क्रश

बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। कभी फिल्मों में राजनीतिक कहानियों के ज़रिए, तो कभी रियल लाइफ में सितारों का राजनीतिक परिवारों से जुड़ाव देखने को मिला है। कई ऐसे स्टार्स हैं जो या तो खुद राजनीतिक परिवार से आते हैं या फिर उन्होंने ऐसे परिवारों में शादी की है। कुछ सितारे तो राजनीति की विरासत को पीछे छोड़ बॉलीवुड में अपनी खुद की पहचान बनाने में भी सफल हुए हैं। रितेश देशमुख से लेकर भूमि पेडनेकर तक, कई नाम ऐसे हैं जिन्होंने खुद को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया।

आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, जिनका ताल्लुक एक राजनीतिक परिवार से है, लेकिन उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखकर अपनी अलग पहचान बनाई। यह अभिनेत्री अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इनका नाम है नेहा शर्मा, जो बिहार के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं।

नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगु फिल्म चिरुथा से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 2010 में बॉलीवुड में क्रूक फिल्म से डेब्यू किया, जिसमें वे इमरान हाशमी के साथ नजर आईं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन नेहा की खूबसूरती और परफॉर्मेंस ने उन्हें रातोंरात नेशनल क्रश बना दिया।

इसके बाद नेहा ने क्या सुपर कूल हैं हमजयंतीभाई की लव स्टोरीयमला पगला दीवाना 2यंगिस्तानतुम बिन 2सोलो, और तान्हाजी जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनके 16 साल के करियर में केवल एक ही ब्लॉकबस्टर फिल्म रही, जिसमें उनका किरदार सपोर्टिंग था। बावजूद इसके, उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखा और अपने स्टाइल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।

बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखने वाली नेहा शर्मा ने NIFT से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता अजीत शर्मा कई बार विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेहा भी अपने पिता के साथ रैलियों में सक्रिय रूप से नजर आई थीं।

नेहा की दो बहनें हैं — आयशा शर्मा और रितिका शर्मा। आयशा भी एक्टिंग में हैं और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म कर चुकी हैं, जबकि रितिका फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी स्टाइलिश फोटोज़ और फिटनेस वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। नेहा एक फिटनेस फ्रीक हैं और जिम से लेकर सलून तक, उन्हें अक्सर स्पॉट किया जाता है।

इन दिनों नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, वो 33 वर्षीय क्रोएशियाई फुटबॉलर पीटर स्लिसकोविक को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट्स पर साथ देखा जाता है।

नेहा शर्मा ने अपने लुक्स, स्टाइल और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के दम पर खुद को बॉलीवुड में 16 सालों से बनाए रखा है, और भले ही उन्हें अभी तक कोई बड़ा लीड रोल हिट न मिला हो, लेकिन उनकी पहचान और ग्लैमर आज भी फैन्स को आकर्षित करता है।

Share This
अगला लेख → विक्रांत मैसी को मिला नया चैलेंज, निभाएंगे श्री श्री रविशंकर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun