मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ब्यूटी और चालाकी का डेडली कॉम्बिनेशन काजल गिरफ्तार, 4 राज्यों में चला चुकी थी ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग

ब्यूटी और चालाकी का डेडली कॉम्बिनेशन काजल गिरफ्तार, 4 राज्यों में चला चुकी थी ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग

उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली काजल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। पिछले एक साल से फरार चल रही यह युवती लुटेरी दुल्हन गैंग की मास्टरमाइंड मानी जा रही थी। राजस्थान पुलिस ने उसे गुरुग्राम की एक सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। काजल की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है, क्योंकि वह अब तक चार राज्यों — उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान — में कई युवकों को शादी के नाम पर ठग चुकी थी।

काजल का पूरा परिवार भी इस गिरोह का हिस्सा था। उसके पिता भगत सिंह, मां सरोज सिंह, बहन तमन्ना, और भाई सूरज — सभी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि परिवार मिलकर युवकों को फंसाता था, शादी करवाता था और फिर मौका मिलते ही उनके घर से गहने और पैसे लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस के मुताबिक, काजल और उसकी बहन तमन्ना खूबसूरती और चालाकी का ऐसा जाल बुनती थीं कि कोई भी युवक आसानी से फंस जाता था। वे खुद को संस्कारी और घरेलू लड़की बताकर रिश्ता तय करतीं, शादी करतीं, और फिर ससुराल में कुछ दिन रहकर पूरे घर की दौलत लेकर गायब हो जातीं।

कई मामलों में यह भी सामने आया कि इन बहनों ने शादी के बाद 2 से 3 दिन तक बहू बनकर ससुराल में रहीं, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद मौका मिलते ही नकदी, जेवर और जरूरी कागजात लेकर फरार हो जाती थीं।

काजल पिछले एक साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। उसने कई बार अपना ठिकाना बदला और पहचान छिपाने के लिए नकली दस्तावेज भी इस्तेमाल किए। लेकिन आखिरकार राजस्थान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए उसे गुरुग्राम से पकड़ लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, यह गैंग पिछले कई सालों से लुटेरी दुल्हन रैकेट चला रहा था। इस परिवार ने अब तक कई युवकों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। पुलिस अब इस गैंग के बाकी संपर्कों और पीड़ितों की भी तलाश कर रही है।

Share This
अगला लेख → अफगानिस्तान सीमा पर तनाव: पाकिस्तान का दो-मोर्चे के युद्ध का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun