मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भरत की तरह रामराज्य की अवधारणा को आगे बढ़ा रहे CM योगी – कुमार विश्वास

भरत की तरह रामराज्य की अवधारणा को आगे बढ़ा रहे CM योगी – कुमार विश्वास

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारत में ऊर्जा का सबसे सकारात्मक स्रोत बताया। डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आना और यहां सम्मानित होना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामराज्य की अवधारणा को साकार करने वाले एक सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डॉ. कुमार विश्वास की सराहना करते हुए कहा, “प्रयागराज ने डॉ. कुमार विश्वास को जीवन, दिशा और पहचान दी। यहां से उन्होंने साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसा कोई नहीं होगा जो डॉ. कुमार विश्वास को सुनना न चाहता हो। उनकी लेखनी और वाणी ने उन्हें एक अद्वितीय स्थान दिलाया है। उन्हें मानद उपाधि प्रदान कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।”

अपने संबोधन में डॉ. कुमार विश्वास ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और अपने माता-पिता के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “इस विश्वविद्यालय के परिसर में आना मेरे लिए गौरव की बात है। मेरे माता-पिता ने मुझे जो संस्कार दिए, उनकी बदौलत ही मैं हिंदी भाषा के प्रति अपना जीवन समर्पित कर सका। मैं मां भारती से प्रार्थना करता हूं कि मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं अपने अंतिम क्षण तक हिंदी के विकास के लिए प्रयासरत रह सकूं।”

उन्होंने विश्वविद्यालय की कृपा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे आशा करते हैं कि यह आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहेगा।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में छापेमारी के दौरान ED की टीम पर हमला, कई वरिष्ठ अध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun