मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भागलपुर में बॉयफ्रेंड के साथ बैठी इंटर की छात्रा से 5 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

भागलपुर में बॉयफ्रेंड के साथ बैठी इंटर की छात्रा से 5 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे कहलगांव रेलवे स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई थी। उसका प्रेमी दरभंगा से उससे मिलने आया था। तभी वहां पांच युवक पहुंचे और उन्होंने लड़के को रस्सी से बांधकर झाड़ी में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता और उसके प्रेमी को पुलिस ने थाने में रखा है और उनके परिजनों को सूचित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोनों को छोड़ दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, लड़की कहलगांव रेलवे स्टेशन के पास अपने प्रेमी के साथ बात कर रही थी। तभी पांच आरोपी वहां पहुंचे और उन्होंने लड़के से उसके घर का पता पूछा। इसके बाद उन्होंने लड़के के हाथ-पैर बांध दिए और उसे झाड़ियों में फेंक दिया। फिर वे लड़की को झाड़ियों में ही ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसी बीच, लड़की का प्रेमी (जो नाबालिग है) किसी तरह अपने हाथ खोलने में सफल रहा और उसने मोबाइल से 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। 112 की टीम और कहलगांव थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसकी गवाही के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बुधवार को बताया कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने कुछ सामान और कपड़े बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ शिवानंद सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें कहलगांव थाना के प्रभारी दुबे देवगुरु, एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, रसलपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, डीआईयू प्रभारी रंजीत कुमार, घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार और अंतीचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावा एसआई ज्योत्स्ना कुमारी, विकास कुमार, राधेश्याम गुप्ता और पुलिस बल शामिल हैं।

पीड़िता कहलगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पूरब टोला में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। वह शहर के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए दरभंगा के एक नाबालिग लड़के से हुई थी। दोनों करीब आ गए और लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए कहलगांव रेलवे स्टेशन बुलाया था। आरोपी फल की दुकान चलाने और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले बताए जा रहे हैं।

Share This
अगला लेख → शाहरुख खान ने लिया लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर, जानिए कितनी ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun