मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बेटे की सनक या सोची-समझी साजिश ? आधी रात को केरोसिन से जलाने की कोशिश

बेटे की सनक या सोची-समझी साजिश ? आधी रात को केरोसिन से जलाने की कोशिश

फरीदाबाद के अजय नगर पार्ट-2 में सोमवार रात 14 वर्षीय किशोर ने अपने पिता को जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पूछताछ में किशोर ने खुलासा किया कि उसने अपने पिता की चारपाई और उसके नीचे केरोसिन डालकर आग लगाई थी। यह केरोसिन घर में पहले से मौजूद था, जिसे देखकर ही उसने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

क्राइम सीन दोहराया, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

सोमवार देर रात किराए के मकान में रहने वाले 55 वर्षीय मोहम्मद अलीम की जलकर मौत हो गई थी। उनके 14 वर्षीय बेटे पर हत्या का आरोप है। मामले की जांच के दौरान मंगलवार देर रात पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई और अपराध की पुनरावृत्ति करवाई। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए और पड़ोसियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

पिता की सख्ती से नाराज था किशोर

सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद अलीम गुस्सैल स्वभाव के थे और अपने बेटे को गलतियों पर कड़ी सजा देते थे। सोमवार सुबह जब बेटा स्कूल नहीं गया तो उन्होंने नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। शाम को जब बेटे ने उनकी जेब से पैसे चुरा लिए, तो फिर से उसकी जमकर पिटाई की गई। दिनभर मिली इस मारपीट से गुस्साए किशोर ने अपने पिता को जिंदा जलाने की योजना बना ली।

रात 2 बजे दिया वारदात को अंजाम

सोमवार रात जब पिता खाना बना रहे थे, तभी किशोर की नजर कमरे में रखे केरोसिन के डिब्बे पर पड़ी। रात को जब मोहम्मद अलीम सो गए, तो किशोर पूरी रात जागता रहा और सही समय का इंतजार करता रहा। रात करीब 2 बजे जब पिता गहरी नींद में थे, तब उसने चारपाई और उसके नीचे केरोसिन छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। इसके बाद कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।

कुछ ही पलों में आग पूरे बिस्तर में फैल गई और लपटों में घिरे मोहम्मद अलीम दर्द से चीखने लगे। उनका शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी किशोर दूसरे मकान की छत से कूदकर फरार हो चुका था।

परिवार में कभी नहीं हुआ था झगड़ा

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी किशोर के पास से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। उसकी तीन बहनें और एक बड़ा भाई है, लेकिन उसने कभी उनसे विवाद नहीं किया। फिलहाल, आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है

Share This
अगला लेख → भागलपुर में बॉयफ्रेंड के साथ बैठी इंटर की छात्रा से 5 दरिंदो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun