मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भाजपा की बैठक में कृषि कानून पर चर्चा, पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे PM

भाजपा की बैठक में कृषि कानून पर चर्चा, पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे PM

नई दिल्ली – भाजपा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में कृषि कानून को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं, पांच राज्यों में चुनाव और किसान आंदोलन के चलते यह बैठक काफी अहम मानि जा रही है. इस बैठक की शुरुआत पीएम मोदी के भाषण से हुई.

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की सरकार में होने का मतलब यह नहीं कि हम जनता से अलग हो जाए. हमको जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर जनता के बीच जाना होगा. साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी जनता तक पहुंचानी होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं की ये बैठक चल रही है. जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी बैठक को संबोधित किया. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.”

बैठक में बीजेपी के सभी राज्यों के अध्यक्ष, प्रभारी और सहप्रभारी शामिल हैं. सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी बैठक में मौजूद हैं. देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद ये बीजेपी के नेताओं की पहली बड़ी बैठक होगी, जिसमें सभी बड़े नेता शामिल हैं. ये बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब अगले कुछ महीनों में ही देश में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाड, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. उधर तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं.

कोरोना काल की सभी बंदिशें दूर होने के बाद पहली बार बीजेपी सभी प्रदेशों के शीर्ष पदाधिकारियों संग एक साथ बड़ी बैठक कर रही है.

Share This
अगला लेख → प्रियंका गांधी ने की निषाद समुदाय से मुलाकात, कहा कांग्रेस ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun